देश

Noida Shocker: दो सगी बहनों ने लगाई 11 मंजिल से छलांग, एक की मौत दूसरी की हालत नाजुक

जहां पर एक की मौत हो गई और दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए निकली थीं.

Noida Shocker: दो सगी बहनों ने लगाई 11 मंजिल से छलांग, एक की मौत दूसरी की हालत नाजुक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नोएडा के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनें एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से कूद गईं. जिसमें से एक की मौत हो गई है और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में रहने वाली दोनों सगी बहनें शनिवार सुबह अपने घर से परिवार को बिना बताए निकल गईं और सेक्टर 96 में एक निमार्णाधीन बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर पहुंच गईं. यहां से उन्होंने छलांग लगा दी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. यह भी पढ़ें: पत्नी के रोटी न बनाने पर पति ने तवे से किया हमला, हुई मौत

जहां पर एक की मौत हो गई और दूसरी की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए निकली थीं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परिजन दोनों बहनों की शादी करना चाहते थे जिस बात से बहने नाराज हो गईं. फिलहाल पुलिस को अभी परिवार की तरफ से कोई कंप्लेंट नहीं दी गई है फिर भी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).