देश

UP Shocker: पत्नी के रोटी न बनाने पर पति ने तवे से किया हमला, हुई मौत

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 66 में पत्नी ने रोटी नहीं बनाई तो पति ने तवे से मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में पति-पत्नी के बीच रोटी बनाने को लेकर झगड़ा हो गया

UP Shocker: पत्नी के रोटी न बनाने पर पति ने तवे से किया हमला, हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

UP Shocker: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 66 में पत्नी ने रोटी नहीं बनाई तो पति ने तवे से मारकर उसकी हत्या कर दी.  पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.  नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में पति-पत्नी के बीच रोटी बनाने को लेकर झगड़ा हो गया. झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर चूल्हे पर रखे तवे से पत्नी के ऊपर हमला कर दिया.

जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.  घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति अनुज को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम वैधानक कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस मामले में डीसीपी सेंट्रल जोन राजेश एस ने बताया कि दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था. मृतका की पहचान 32 वर्षीय खुशबू देवी के तौर पर हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है. यह भी पढ़े: Maharashtra Shocker: पत्नी ने रात के खाने में बिरयानी नहीं बनाई तो पति ने घोंप दिया चाकू, केस दर्ज

वहीं आरोपी पति अनुज ऑटो चलाने का काम करता है. दोनों की एक बेटी है जो गांव में रहती है, 5 साल का बेटा साथ में रहता है, जो घटना के दौरान स्कूल गया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).