4 साल में 56 प्रतिशत बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, सब्सिडी में भारी गिरावट
हाल ही में 14.2 किलोग्राम घरेलू तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये तक पहुंच गई. लेकिन आंकड़ों से पता चला है कि सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार वर्षों में लगभग 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.