NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें री-एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
नीट (Photo Credits: File Image)

NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नया हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने साफ किया है कि 3 मई को आयोजित मूल परीक्षा के एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे और परीक्षा केंद्र पर उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा.

NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को ऑफलाइन (पेन एंड पेपर मोड) में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी. परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी.

NEET UG 2026 री-एग्जाम एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर उपलब्ध "NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card" लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉगिन करने के बाद बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें या आवश्यक हो तो अपडेट करें.
  4. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (या पासवर्ड) और स्क्रीन पर दिखाया गया सुरक्षा कोड दर्ज करें.
  5. "Submit" बटन पर क्लिक करें.
  6. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसमें फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांच लें.
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसकी कई प्रिंट कॉपी निकाल लें.

सर्वर समस्या होने पर क्या करें?

यदि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, तो उम्मीदवार अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

DigiLocker: DigiLocker पोर्टल या ऐप में लॉगिन करके NTA सेक्शन से एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है.

UMANG App: UMANG ऐप में पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन कर एडमिट कार्ड एक्सेस किया जा सकता है.

NTA हेल्पलाइन: किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं.

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है?

NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • नया प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो, जो आवेदन पत्र में अपलोड की गई तस्वीर से मेल खाती हों

NEET UG 2026 री-एग्जाम में क्या बदलाव किए गए हैं?

पेपर लीक से जुड़े आरोपों और जांच के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यह री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है. उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी की गई है. अब कुल परीक्षा अवधि 195 मिनट होगी.

इसके अलावा प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए चार पेज दिए जाएंगे, जबकि पहले केवल दो पेज उपलब्ध थे. NTA का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है.