PM Kisan 23rd Instalment Status Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है. लाभार्थियों में 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं. यह भी पढ़ें:
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान अपने खाते में 2,000 रुपये की राशि पहुंची है या नहीं, इसकी ऑनलाइन जांच कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-किसान योजना की 18,880 करोड़ रुपये की किस्त जारी की:
देश के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पीएम - किसान की 23वीं किस्त के रूप में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की।
Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi has transferred over ₹18,880… pic.twitter.com/5hPTpsW49a
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 20, 2026
ऐसे चेक करें PM Kisan 23वीं किस्त का स्टेटस
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 2,000 रुपये की किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर "Farmers Corner" सेक्शन में जाएं.
- यहां "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें.
- यदि आपका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो "Know Your Registration No." पर क्लिक करें.
- अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
- कैप्चा भरें और OTP सत्यापन पूरा करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होने के बाद वापस स्टेटस पेज पर जाएं.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके "Get Data" पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपकी प्रोफाइल, बैंक खाता स्थिति और किस्त भुगतान की पूरी जानकारी दिखाई देगी.
PM Kisan Beneficiary List में नाम कैसे देखें?
किसान यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम 23वीं किस्त की लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं.
इसके लिए:
- पीएम किसान पोर्टल पर जाएं.
- Farmers Corner में "Beneficiary List" विकल्प चुनें.
- राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करें.
- "Get Report" पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी.
किस्त नहीं मिली तो क्या जांचें?
कृषि मंत्रालय ने किसानों को सलाह दी है कि यदि किस्त नहीं मिली है तो निम्नलिखित तीन जरूरी चीजों की जांच जरूर करें:
e-KYC पूरा होना चाहिए: सभी पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है.
आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए: बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक होना जरूरी है.
लैंड सीडिंग स्टेटस अपडेट होना चाहिए: राज्य के भूमि रिकॉर्ड का किसान के पंजीकरण से मिलान होना चाहिए.
पीएम किसान योजना के तहत अब तक 4.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है. सरकार कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए एग्रीस्टैक (AgriStack) और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन जैसे कार्यक्रमों पर भी काम कर रही है, जिससे किसानों को सब्सिडी, क्रेडिट और अन्य सरकारी लाभ आसानी से मिल सकें.













QuickLY