India A Cricket Team vs Sri Lanka A Cricket Team, Tri-Nation Series Final Match Live Streaming And Telecast Details: भारत ए क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका ए क्रिकेट टीम के बीच ट्राई-नेशन सीरीज 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 21 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी वाली भारत ए टीम श्रीलंका ए से पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं मेजबान श्रीलंका ए टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND vs AFG, 3rd ODI Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
पिछले लीग मुकाबले में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. उस मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली थी. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हालाम्बागे के बीच हुई बहस चर्चा का विषय रही थी. ऐसे में फाइनल मुकाबले में सभी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं.
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ए ने अफगानिस्तान ए को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराने के बाद अफगानिस्तान ए को भी मात देकर फाइनल का टिकट कटाया. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए हेड टू हेड (IND A vs SL A Head To Head)
इस ट्राई-नेशन सीरीज में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले में जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराया था.
भारत ए की टीम को रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, प्रियंश आर्य और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं कुमार कुशाग्र और सूर्यांश शेडगे भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में निशांत सिंधु, अर्शद खान, यश ठाकुर और विप्रज निगम टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.
दूसरी तरफ श्रीलंका ए की टीम को अविष्का फर्नांडो से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 285 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कुगाथस मथुलान, वानुजा सहान और विशेन हालाम्बागे मेजबान टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
भारत ए बनाम श्रीलंका ए फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND A vs SL A Final Match Date And Venue)
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला आज यानी 21 जून को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND A vs SL A Final Match Live TV Channel Telecast In India)
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
भारत में भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND A vs SL A Final Match Live Streaming In India)
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND A vs SL A Final Match Playing Prediction)
भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियंश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शद खान, यश ठाकुर और अनुकूल रॉय.
श्रीलंका ए: अविष्का फर्नांडो, लसिथ क्रूसपुले, पवन रत्नायके, नुवानिडु फर्नांडो, विशेन हालाम्बागे, वानुजा सहान, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुगाथस मथुलान, ईशान मलिंगा, दिलशन मदुशंका और दुशन हेमंथा.
नोट: भारत ए क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY