Bihar : नीतीश के दावत- ए -इफ्तार के बाद अब तेजस्वी की तैयारी
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर 9 अप्रैल की शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है. दावत ए इफ्तार की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार,वजू और नमाज की अदायगी मे कोई कठिनाई न हो इसका विशेष धयान कार्यकर्ता रखें.