RBI Withdraws Rs 2000 Note: 2 हजार के नोट वापस लेने के फैसले पर विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार, कांग्रेस ने कहा- 'पहले करते हैं, फिर सोचते हैं'
आरबीआई ने शुक्रवार को 2,000 के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला लिया है. जिसके बाद मोदी सरकार एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गया है. मोदी सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 8 नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2,000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं