CUET Exam: जून तक चलेंगी सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं, 14 लाख से ज्यादा आवेदन
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि पिछले साल 59 देशों के छात्रों ने सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन किया था. 2023 में 74 देशों के छात्र इसमें शामिल हो रहे हैं. इनमें 1000 छात्र यूरोप, एशिया, अमेरिका और खाड़ी देशों से हैं. कुल मिलाकर इस बार परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या में 4 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है.