Cracking Down on Terrorism: टेरर फंडिंग और आतंकवाद से जुड़े विभिन्न मामलों में कई जगहों पर NIA की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को टेरर फंडिंग और आतंकवाद से जुड़े विभिन्न मामलों में कई स्थानों पर छापेमारी की. एनआईए के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, अवंतीपोरा, अनंतनाग, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा और पुंछ जिलों में व्यापक तलाशी ली गई.