Noida Cyber Crime: नोएडा में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, लोकेशन भेजते ही बैंक से निकली रकम
जालसाज ने कस्टमर सपोर्ट लिंक भेजा. जिसको मिथिलेश ने अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया और जैसे ही उस पर करंट लोकेशन भेजी. थोड़ी देर बाद उनके खाते से 30,000 और फिर डेबिट कार्ड से 16,800 निकल गए. जिस नंबर से मैसेज आया था, मिथिलेश में जब उस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ मिला.