Amarnath Yatra 2023: 25वें दिन नौ हजार लोगों ने पूरी की अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी के किए दर्शन
लगभग 9,000 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा के 25वें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन किए जबकि 2,372 यात्रियों का एक और जत्था बुधवार को जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने कहा, “मंगलवार को लगभग 9,000 यात्रियों ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए, जबकि 2,372 यात्रियों का एक और जत्था आज सुबह सुरक्षा काफिले में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ.