IMD Rainfall Alert: अगले दो दिनों में भारत के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, आईएमडी का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.