बुधवार, 29 अक्टूबर की बड़ी खबरें: दिल्ली में बारिश कराने की कोशिश फेल, प्रदूषण 'बेहद खराब' श्रेणी में, चैटजीपीटी गो होगा फ्री
दिल्ली में प्रदूषण से राहत पाने के लिए की गई क्लाउड सीडिंग (कृत्रिम बारिश) की कोशिश नाकाम रही और बारिश नहीं हुई. IIT कानपुर ने कहा कि भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन इस ट्रायल से भविष्य के लिए जरूरी डेटा मिला है. दूसरी बड़ी खबर यह है कि भारतीय यूजर्स जल्द ही चैटजीपीटी गो का मुफ्त में इस्तेमाल कर पाएंगे.