Karnataka Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बीजेपी पर बोला हमला, कहा- कर्नाटक में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी का ‘आतंक’ है
उन्होंने कहा, ‘‘वे सत्ता में रहने के दौरान लोगों के लिए काम नहीं करते और धर्म, आतंकवाद तथा सुरक्षा पर उपदेश देने के लिए चुनावों के समय उनके पास जाते हैं.’’ प्रियंका ने कहा कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की किफायती इंदिरा कैंटीन सहित सभी जन हितैषी योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गारंटी कार्ड में किये गये हर वादे को पूरा किया जाएगा.