RR vs RCB, IPL 2023 Match 60: राजस्थान रॉयल्स की हार पर कोच कुमार संगकारा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- हमने पावरप्ले में ही मैच गंवा दिया था
संगाकारा ने कहा, ‘‘यह खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन था. हम अच्छी गेंदबाजी के कारण 170 के करीब उन्हें रोकने में सफल रहे थे. इस पिच पर इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम पावरप्ले में बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे. हम यह सोच कर उतरे थे कि पावरप्ले में अधिक रन बनायेंगे. हम जरूरत से ज्यादा सकारात्मक होने की कोशिश कर रहे थे.’’