देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : धर्मांतरण कराने के प्रयास के आरोप में पादरी समेत तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में एक महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक पादरी और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), 14 मई गाजियाबाद जिले के खोड़ा क्षेत्र में एक महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक पादरी और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधु विहार कॉलोनी में रहने वालीं भाजपा कार्यकर्ता सुनीता अरोड़ा की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने पादरी इब्राहिम थॉमस, उनकी पत्नी रीवा और ब्यूटी पार्लर संचालक बबिता को गिरफ्तार किया।
सुनीता ने शुक्रवार की रात खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी पड़ोसी बबिता ने उन्हें केरल के मूल निवासी इब्राहिम थॉमस से मिलवाया था जो वर्तमान में कलवरी चर्च में पादरी है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि थॉमस अपनी पत्नी रीवा की मदद से धर्मांतरण के लिए हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों के लिए धार्मिक सत्रों का आयोजन करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक शिकायत में यह भी कहा गया कि थॉमस ने बबिता की मदद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यकर्ता सुनीता अरोड़ा को पार्लर में बुलाया और उनका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया।
पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने बताया कि थॉमस, रीवा और बबीता को उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

