Operation All Out: मुंबई पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' के दौरान 236 वांछित आरोपियों को पकड़ा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों से संबंधित कुल 19 मामले दर्ज किए गए और इस सिलसिले में 28 तस्कर पकड़े गए, जबकि मादक पदार्थों के सेवन के लिए 83 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि डकैती के मामलों में 323 आरोपियों की जांच की गई, जिनमें से 48 को शहर से बाहर कर दिया गया.