सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग ने एक बयान में बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न लगभग दस बजे बाल्डी पर्वतीय क्षेत्र के निकट एक शव मिला जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
सैंड्स लॉस एजिंलस के पूर्व में 3048 मीटर चोटी के लिए पर्वतारोहण शुरू करने के बाद 13 जनवरी को लापता हो गये थे। वहां उन दिनों सर्दियों में भयंकर बर्फीली तूफान चल रहा था।
सैंड्स के लापता हो जाने के बाद शुक्रवार को उनके परिवार ने पहली बार एक बयान जारी किया।
बयान में कहा गया है, ‘‘शानदार पिता, पति और प्राकृतिक सुंदरता एवं कला प्रेमी के रूप में हमारे दिलों में उनकी सुंदर यादें संजोयी हुई हैं।’’
ब्रिटिश मूल के अभिनेता सैंड्स (65) वर्ष 1985 की फिल्म ‘ए रूम विद ए व्यू’ में अपने किरदार को लेकर सबसे अधिक चर्चा में रहे। उन्होंने पत्रकार एवजेनिया सिटकोवित्व से शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY