IND vs IRE T20 Series: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिल सकता है आराम
पंड्या भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और हरफनमौला होने के नाते टीम को संतुलन देते हैं. टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें लेकर एहतियात बरतना चाहती है. बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा,‘‘ अभी कुछ तय नहीं है और यह इस पर भी निर्भर होगा कि वनडे और टी20 के बाद हार्दिक कैसा महसूस करते हैं. इसमें काफी यात्रा करनी होगी और फ्लोरिडा से डबलिन का सफर करने से पहले तीन दिन का ही समय है.’’