एजेंसी न्यूज

IND vs IRE T20 Series: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिल सकता है आराम

पंड्या भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और हरफनमौला होने के नाते टीम को संतुलन देते हैं. टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें लेकर एहतियात बरतना चाहती है. बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा,‘‘ अभी कुछ तय नहीं है और यह इस पर भी निर्भर होगा कि वनडे और टी20 के बाद हार्दिक कैसा महसूस करते हैं. इसमें काफी यात्रा करनी होगी और फ्लोरिडा से डबलिन का सफर करने से पहले तीन दिन का ही समय है.’’

IND vs IRE T20 Series: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिल सकता है आराम
टीम इंडिया बनाम आयरलैंड (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: भारत के टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या और तीनों प्रारूपों में खेलने वाले शुभमन गिल को आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप को देखते हए आयरलैंड के खिलाफ 18 अगस्त से होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से आराम दिया जा सकता है . बीसीसीआई सूत्रों ने यह जानकारी दी.

पंड्या भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और हरफनमौला होने के नाते टीम को संतुलन देते हैं. टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें लेकर एहतियात बरतना चाहती है. बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा,‘‘ अभी कुछ तय नहीं है और यह इस पर भी निर्भर होगा कि वनडे और टी20 के बाद हार्दिक कैसा महसूस करते हैं. इसमें काफी यात्रा करनी होगी और फ्लोरिडा से डबलिन का सफर करने से पहले तीन दिन का ही समय है.’’ Moeen Ali Record: मोईन अली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, 3,000 रन और 200 विकेट के विशिष्ट टेस्ट ऑलराउंडर क्लब में शामिल हुए

उन्होंने कहा,‘‘विश्व कप को देखते हुए कार्यभार प्रबंधन जरूरी है. विश्व कप में वह उपकप्तान भी है.’’

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज और अमेरिका में 27 जुलाई से 13 अगस्त के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी.’’ आयरलैंड में भारत को पांच दिन के भीतर तीन टी20 मैच (18, 20 और 23 अगस्त) खेलने हैं. विश्व कप से पहले भारत को एशिया कप भी खेलना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).