देश की खबरें | बारसू रिफाइनरी परियोजना में देरी से हुआ पाकिस्तान को लाभ: फडणवीस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि बारसू रिफाइनरी परियोजना में देरी के कारण विदेशी साझेदार ने पाकिस्तान में निवेश किया और पड़ोसी देश को लाभ मिला। गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने विधान परिषद में कहा कि कुछ लोग देश में विकास नहीं चाहते हैं, वे आरे, बुलेट ट्रेन, बारसू रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ और यहां तक नर्मदा बचाओ आंदोलन के सिलसिले में प्रदर्शन में देखे जा सकते हैं।