नयी दिल्ली, चार अगस्त दवाओं के लिए कच्चा माल बनाने वाली कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को निर्गम के पहले दिन 58 प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,46,50,957 शेयरों के आईपीओ पर पहले दिन 85,05,660 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को पूर्ण अभिदान मिल गया जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) की श्रेणी में 72 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड को मात्र एक प्रतिशत अभिदान मिला।
कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 705 से 741 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
अहमदाबाद की कंपनी का आईपीओ पूर्ण रूप से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। रेयर एंटरप्राइजेज समर्थित कॉनकॉर्ड बायोटेक ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 465 करोड़ रुपये जुटाए थे।
मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी को 1,550.59 करोड़ रुपये मिलेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY