World Cup 2023: काली पूजा 12 नवंबर को होने के कारण पाकिस्तान और इंग्लैंड मैच की तिथि में बदलाव की संभावना
सीएबी के शीर्ष अधिकारी कुछ दिन पहले कोलकाता पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात के लिए उनके लालबाजार मुख्यालय में गये थे. स्नेहाशीष ने हालांकि इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हम दो दिन पहले शिष्टाचार मुलाकात के लिए कोलकाता पुलिस के पास गए थे, हमने उनसे कार्यक्रम, अपनी योजना और तैयारियों को लेकर चर्चा की.