देश की खबरें | डीएसपीई कानून के प्रावधान को रद्द करने का 2014 का फैसला पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा: न्यायालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को फैसला सुनाया कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (डीएसपीई) अधिनियम का वह प्रावधान 11 सितंबर, 2003 को इसे शामिल किये जाने की तारीख से रद्द हो जाएगा, जिसके तहत केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के पद के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच शुरू करने से पहले केंद्र की मंजूरी को अनिवार्य बनाया गया था।