देश की खबरें | भारत में सऊदी निवेश बढ़ाने के पर्याप्त अवसर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नयी दिल्ली, 11 सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि भारत में विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब का निवेश बढ़ाने के पर्याप्त अवसर हैं।

यहां राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के युवराज एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद का स्वागत करते हुए, मुर्मू ने कहा कि सऊदी अरब भारत के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदारों में से एक है।

उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने पर खुशी जताई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने युवराज के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक दुनिया में, भारत और सऊदी अरब सांस्कृतिक अनुभव और आर्थिक तालमेल साझा करते हैं, तथा एक शांतिपूर्ण एवं टिकाऊ दुनिया के प्रति प्रतिबद्धता साझा करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ये हमें स्वाभाविक भागीदार बनाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)