देश की खबरें | एमपीसीए ने संग्रहालय खोला, क्रिकेट सितारों से जुड़ी 500 से ज्यादा नायाब चीजें संजोईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने इंदौर में सोमवार रात अपने संग्रहालय की औपचारिक शुरुआत की जिसमें खेल के सितारों से जुड़ी 500 से ज्यादा नायाब चीजें संजोई गई हैं। इनमें सीके नायडू, मुश्ताक अली, डॉन ब्रैडमैन, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की अलग-अलग मुकाबलों में इस्तेमाल खेल सामग्री भी शामिल है।