एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मंगलुरु में युवती पर चाकू से हमला करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कन्नड़ जिले में एक युवक ने कथित रूप से शादी से इनकार करने पर 26 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मंगलुरु में युवती पर चाकू से हमला करने के बाद युवक ने की खुदकुशी

मंगलुरु, आठ जुलाई दक्षिण कन्नड़ जिले में एक युवक ने कथित रूप से शादी से इनकार करने पर 26 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को बंटवाल ग्रामीण क्षेत्र के फरंगीपेट में सुजीर मल्ली के पास की है।

उसके अनुसार फरंगीपेट की निवासी दिव्या उर्फ दीक्षित का कथित तौर पर कोडमन गांव के निवासी सुधीर (30) के साथ करीब आठ वर्षों तक प्रेम संबंध था हालांकि हाल में आपसी मतभेदों के कारण युवती ने रिश्ता खत्म कर दिया।

पुलिस ने बताया कि रिश्ता खत्म करने के बावजूद सुधीर कथित तौर पर दिव्या से संपर्क करता रहा और उसका पीछा करता रहा।

उसने कहा, ‘‘सोमवार को सुधीर ने दिव्या से मुलाकात कर उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इसको लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी और सुधीर ने दिव्या पर चाकू से हमला कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि घायल युवती बचने की कोशिश में कुछ दूर भागने के बाद गिर गई जिसके बाद उसे मरा समझकर सुधीर, दिव्या के किराए के मकान पर पहुंचा और फंदा लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने बंटवाल ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

इस बीच, दिव्या की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).