एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने का मामला: रैली से पहले मनसे नेता हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मराठी में बात नहीं करने पर एक ‘फूड स्टॉल’ (भोजन बेचने वाली दुकान) मालिक को थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के जवाब में ठाणे में आयोजित की जाने वाली रैली से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ‘फूड स्टॉल’ मालिक को थप्पड़ मारने का मामला: रैली से पहले मनसे नेता हिरासत में

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जुलाई पुलिस ने मराठी में बात नहीं करने पर एक ‘फूड स्टॉल’ (भोजन बेचने वाली दुकान) मालिक को थप्पड़ मारे जाने की घटना के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन के जवाब में ठाणे में आयोजित की जाने वाली रैली से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में महाराष्ट्र एकीकरण समिति द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित रैली के आयोजन की पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।

पुलिस ने मनसे की ठाणे और पालघर इकाई के प्रमुख जाधव के मीरा भायंदर इलाके में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। जाधव रैली में भाग लेने वाले थे।

ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि जाधव को ठाणे में उनके घर से देर रात करीब साढ़े तीन बजे हिरासत में ले लिया गया।

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने जाधव को हिरासत लिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रैली के मद्देनजर मीरा भायंदर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने इस रैली के आयोजन पर रोक लगा दी है।

पिछले सप्ताह भायंदर इलाके में एक ‘फूड स्टॉल’ मालिक को कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मार दिया था।

मनसे के सात सदस्यों को बाद में हिरासत में लिया गया और पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दिए जाने के बाद छोड़ दिया गया।

भायंदर इलाके के व्यापारियों ने ‘फूड स्टॉल’ मालिक पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).