एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र: कर्मचारी की हत्या में वाहन शोरूम मालिक समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटिल ने प्रेम प्रसंग के चलते सुपारी देकर 32-वर्षीय चेतन आमोदकर की हत्या करवाई। आमोदकर सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था।

देश की खबरें | मप्र: कर्मचारी की हत्या में वाहन शोरूम मालिक समेत चार गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटिल ने प्रेम प्रसंग के चलते सुपारी देकर 32-वर्षीय चेतन आमोदकर की हत्या करवाई। आमोदकर सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने पत्रकारों को बताया कि आमोदकर की हत्या के मामले में सावंत, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि नसीराबाद के रहने वाले सावंत का बुरहानपुर शहर में ट्रैक्टर का शोरूम है, जबकि शेष तीन आरोपी बुरहानपुर जिले के निंबोला और झिरनिया क्षेत्र के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि चेतन अपनी एक महिला मित्र के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था और इसी दौरान सावंत का उस महिला मित्र के साथ प्रेम प्रसंग हो गया।

मीना ने बताया कि चेतन को इस प्रेम प्रसंग की भनक लग गई और उसे रास्ते से हटाने के लिए सावंत ने योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि सावंत ने इसके लिए खूम सिंह और चंदन को चेतन की हत्या करने के लिए एक-एक लाख रुपए की सुपारी दी।

उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार चेतन को जंगल में ले जाकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

चेतन की लाश छह मई को चैनपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की नर्सरी के पास मिली थी और वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पहले तो यह एक सामान्य मौत प्रतीत हो रही थी लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या होने की बात सामने आने पर पुलिस ने विवेचना आरंभ की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने चेतन की महिला मित्र से जानकारी जुटाई, जिससे यह पता चला कि उसे पांच मई को किसी ग्राहक ने ट्रैक्टर खरीदने के सिलसिले में मिलने के लिए बुलाया था और उसके बाद वह नजर नहीं आया।

उन्होंने कहा कि जब मामले की गहराई से जांच की गई तो यह सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते सावंत ने चेतन की हत्या की साज़िश रची और सुपारी देकर इसे अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल चेतन की महिला मित्र का इस घटनाक्रम से संबंध नहीं पाया गया है।

सं ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).