देश की खबरें | एमपीसीए ने संग्रहालय खोला, क्रिकेट सितारों से जुड़ी 500 से ज्यादा नायाब चीजें संजोईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने इंदौर में सोमवार रात अपने संग्रहालय की औपचारिक शुरुआत की जिसमें खेल के सितारों से जुड़ी 500 से ज्यादा नायाब चीजें संजोई गई हैं। इनमें सीके नायडू, मुश्ताक अली, डॉन ब्रैडमैन, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की अलग-अलग मुकाबलों में इस्तेमाल खेल सामग्री भी शामिल है।
इंदौर, सात जुलाई मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने इंदौर में सोमवार रात अपने संग्रहालय की औपचारिक शुरुआत की जिसमें खेल के सितारों से जुड़ी 500 से ज्यादा नायाब चीजें संजोई गई हैं। इनमें सीके नायडू, मुश्ताक अली, डॉन ब्रैडमैन, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों की अलग-अलग मुकाबलों में इस्तेमाल खेल सामग्री भी शामिल है।
एमपीसीए का दावा है कि यह देश में किसी राज्य क्रिकेट संघ का खोला गया अपनी तरह का पहला संग्रहालय है।
केंद्रीय मंत्री व एमपीसीए के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने शहर के होलकर स्टेडियम में इस संग्रहालय का उद्घाटन किया।
सिंधिया ने इस संग्रहालय को 'विश्व क्रिकेट का जीवंत इतिहास' करार देते हुए कहा, ‘‘हमें यह संग्रहालय खोलने का विचार दशक भर पहले आया था। यह संग्रहालय क्रिकेट के प्रति एमपीसीए के प्रेम से उपजे श्रम का परिणाम है, जिसके जरिये दुनिया भर के महान खिलाड़ियों की नायाब चीजें जुटाई गई हैं।"
उन्होंने सुझाया कि इस संग्रहालय में ‘वर्चुअल रियलिटी’ जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि नयी पीढ़ी में इसके आकर्षण में इजाफा हो सके।
पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने एमपीसीए के संग्रहालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा और इसके जरिये वह विश्व क्रिकेट के इतिहास को करीब से जान सकेगी।
वेंगसरकर ने एमपीसीए के संग्रहालय को अपना एक हेलमेट और एक ब्लेजर भेंट किया है। उन्होंने याद किया, ‘‘मैंने यह हेलमेट 1983 के विश्व कप लेकर से 1985 तक इस्तेमाल किया था। इस हेलमेट ने मैल्कम मार्शल और माइकल होल्डिंग की काफी घातक गेंदें झेली हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

