एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविरों (समर कैंप) में भाग लेने वाले कई बच्चे भी शामिल हैं।

विदेश की खबरें | अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 100 के पार पहुंची
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविरों (समर कैंप) में भाग लेने वाले कई बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 104 लोगों की मौत हो गई।

टेक्सास हिल कंट्री में ग्रीष्मकालीन शिविर ‘कैंप मिस्टिक’ के संचालकों ने बताया कि उसके शिविर में भाग ले रहे 27 लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो गई।

केर काउंटी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शिविर में भाग ले रहे 11 लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्ताओं को ‘कैंप मिस्टिक’ और कई अन्य ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन करने वाली इस काउंटी में 28 बच्चों सहित 84 लोगों के शव मिले हैं।

प्राधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).