देश की खबरें | संघ शताब्दी वर्ष में सामाजिक एकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी तक बनाएगा पहुंच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को कहा कि वह समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए अपने शताब्दी वर्ष के दौरान एक लाख से अधिक ‘हिंदू सम्मेलनों’ सहित कई कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी लोगों तक पहुंचेगा।
नयी दिल्ली, सात जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को कहा कि वह समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए अपने शताब्दी वर्ष के दौरान एक लाख से अधिक ‘हिंदू सम्मेलनों’ सहित कई कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी लोगों तक पहुंचेगा।
इस विजयादशमी (दो अक्टूबर) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
संघ के राष्ट्रीय प्रचार एवं मीडिया विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने रविवार को संपन्न हुई संघ प्रचारकों की तीन-दिवसीय बैठक के नतीजों पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि बैठक में शताब्दी वर्ष के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि संघ ने प्रत्येक बस्ती, गांव और शहर में लोगों तक पहुंचने के लिए देशव्यापी ‘गृह संपर्क’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
आंबेकर ने कहा, ‘‘हमने संघ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर देश के हर घर (परिवार) तक पहुंचने के लिए ऐसा ही अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान करोड़ों लोगों से संपर्क किया गया था।’’
उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में संघ ने अपने ‘कार्य’ का और विस्तार किया है।
आंबेकर ने कहा कि शताब्दी वर्ष के दौरान चलाए जाने वाले गृह संपर्क अभियान का उद्देश्य ‘अधिकतम’ लोगों तक पहुंचना है।
आंबेकर ने कहा कि समाज के सदस्यों द्वारा एक लाख से अधिक स्थानों पर ‘हिंदू सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे, जबकि लगभग 11,360 खंडों और कस्बों में सामाजिक सद्भाव बैठकें आयोजित की जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

