अशोक चव्हाण- नोटबंदी मोदी सरकार की सबसे बड़ी गलती
चव्हाण ने कहा, ‘‘ सारी नकदी काला धन नहीं है और न ही सारा काला (धन) नकदी. हमारी अर्थव्यवस्था नकदी आधारित है और लेनदेने के लिए हमेशा रसीद नहीं मिलती. ये सोचना मूर्खता होगी कि ऑटो रिक्शा, छोटी दुकानों और हाटों में कामकाज कालेधन में होता है.’’