विदेश

Good News!!! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को दे सकते हैं ये बड़ा पद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को देश के प्रतिष्ठित नेशनल साइंस बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की मंशा व्यक्त की है।

Good News!!! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को दे सकते हैं ये बड़ा पद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Image)

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी प्रोफेसर सुरेश वी गैरीमेला को देश के प्रतिष्ठित नेशनल साइंस बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की मंशा व्यक्त की है.

गैरीमेला इंडियाना में पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आर यूजीन और सूसी गुडसन डिस्टिंग्यूश्ड प्रोफेसर है. वह नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के एक उद्योग/विश्विद्यालय सहकारी अनुसंधान केंद्र ‘कूलिंग टेक्नोलॉजीज रिसर्च सेंटर’ के निदेशक भी हैं.

व्हाइट हाउस के मुताबिक, गैरीमेला को छह साल के लिए नेशनल साइंस बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया जा सकता है. उनका संभावित कार्यकाल 10 मई 2024 तक का होगा.  वह ट्रंप द्वारा बोर्ड में नियुक्त किये सात सदस्यों में से एक हैं. नेशनल साइंस बोर्ड का गठन 1950 के नेशनल साइंस फाउंडेशन एक्ट के तहत किया गया था, जो एनएसएफ के कार्यक्रमों की निगरानी करता है और उसके लिए नीतियां तैयार करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2018 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).