देश

मुंबई से सटे दहानु के पास मालगाड़ी में लगी आग, 12 ट्रेनें रद्द

महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई

मुंबई से सटे दहानु के पास मालगाड़ी में लगी आग, 12 ट्रेनें रद्द
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: YouTube)

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में बृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच हुई.  उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे.

आग पर देर रात करीब दो बजे तक काबू पा लिया गया था. अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रैक के ऊपर लगे बिजली के तार पिघल गए थे. इस कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों को रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि जले हुए डिब्बों को पटरी से हटाने और खराब हुए तार को बदलने का काम चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2018 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).