सबरीमाला विवाद: केरल में शांतिपूर्ण रहा रविवार, हिंसा के मामलों में अब तक 5700 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
सबरीमला मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की दो महिलाओं के प्रवेश के बाद भाजपा-आरएसएस और सत्तारूढ़ माकपा के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता वाली व्यापक हिंसा चार दिनों तक जारी रहने के बाद रविवार को केरल में करीब - करीब शांतिपूर्ण माहौल रहा. इस मामले में अब तक 5769 लोगों को गिरफ्तार किया गया है