मेक्सिको सीमा के विवाद पर राष्ट्रपति ट्रम्प ने दिया बड़ा बयान, कहा- यदि डेमोक्रेट चाहें तो मैं 20 मिनट में सुलझा सकता हूं मतभेद
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको के साथ लगी देश की सीमा पर दीवार बनाने के मामले में डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ मतभेद को लेकर कहा कि यदि विपक्षी पार्टी के नेता चाहें तो वह 20 मिनट में मतभेद सुलझा सकते हैं.
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने मेक्सिको के साथ लगी देश की सीमा पर दीवार बनाने के मामले में डेमोक्रेटिक (Democratic) नेताओं के साथ मतभेद को लेकर कहा कि यदि विपक्षी पार्टी के नेता चाहें तो वह 20 मिनट में मतभेद सुलझा सकते हैं. ट्र्रम्प ने अपने कर्मियों के साथ बैठक के लिए 'कैम्प डेविड' जाते समय अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.6 अरब डॉलर की मांग से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया.
ट्रम्प ने घोषणा की कि "यदि वे चाहते हैं तो वह 20 मिनट में" समझौता कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "अगर वे ऐसा नहीं चाहेंगे, तो यह (बंद) लंबे समय तक जारी रहेगा." सरकारी कामकाज के आंशिक रूप से तीसरे सप्ताह भी बंद रहने के बीच सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) ने कहा कि वह आने वाले दिनों में एजेंसियों को फिर से खोलने के लिए व्यक्तिगत विधेयकों को पारित करना शुरू करना चाहती है.
वहीं उप राष्ट्रपति माइक पेंस (Mike Pence) के नेतृत्व में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के साथ एक और चरण की वार्ता पूरी होने के बाद ट्रम्प ने ट्वीट किया कि यह बातचीत 'लाभकारी' रही, लेकिन बैठक की जानकारी रखने वाले दो डेमोक्रेट्स ने कहा कि बजट के लिए मांगी गई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.
यह भी पढ़ें: अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान से 7,000 सैनिकों को वापस बुलाने की बना रहे है योजना
सरकार के कामकाज फिर शुरू करने की मांग भी खारिज कर दी गई. एक अधिकारी ने कहा कि आगे किसी और बैठक की कोई योजना नहीं है. ट्रम्प ने पहले कहा था कि उन्हें "सोमवार, मंगलवार, बुधवार को गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

