अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने फर्जी विश्वविद्यालय के स्टिंग ऑपरेशन का मांगा ब्यौरा
भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति (Raja Krishnamoorthi) के नेतृत्व में प्रख्यात वकीलों के एक द्विदलीय समूह ने अमेरिकी आतंरिक सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए गए उस स्टिंग ऑपरेशन का बुधवार को विस्तृत ब्यौरा मांगा जिसके बाद भारत के कम से कम 129 छात्रों को हिरासत में लिया गया है.