इंफाल में दो बम धमाका, असम के तीन जवानों सहित चार लोग हुए घायल
प्रांतीय राजधानी इंफाल (Imphal) के बीचोबीच भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुछ ही मिनट के अंतर पर हुए दो बम विस्फोटों में गुरुवार को असम राइफल्स के तीन जवानों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए.
इंफाल: प्रांतीय राजधानी इंफाल (Imphal) के बीचोबीच भीड़-भाड़ वाले इलाके में कुछ ही मिनट के अंतर पर हुए दो बम विस्फोटों में गुरुवार को असम राइफल्स के तीन जवानों सहित कम से कम चार लोग घायल हो गए. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा मालूम होता है कि दोनों विस्फोट प्रतिबंधित उग्रवादी समूह ने किए हैं.
अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट इंफाल पोलोग्राउंड के पास शाम छह बजकर बीस मिनट पर हुआ. इसके आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.’’
यह भी पढ़ें: फिर भीड़ ने की दरिंदगी, इंफाल में बाइक चोरी के शक में MBA छात्र को पीट-पीटकर मार डाला
उन्होंने बताया कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जामातलाशी और सत्यापन तेज कर दिया है. सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने घायलों से अस्पताल में भेंट की और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की बात कही.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

