पीएम मोदी ने दिग्गज नेताओं-अभिनेताओं से की वोटरों को जागरूक बनाने की अपील, कहा- लोकतंत्र को करें और मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, कला, खेल, और मीडिया जगत की हस्तियों से आज अपील की कि वे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद करें, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकें.