राहुल गांधी की ओर से ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से बुधवार को अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई
अजमेर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से बुधवार को अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishti)की दरगाह पर चादर चढ़ाई गई. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने दरगाह में यह चादर चढ़ाई. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे.
सूफ़ी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 807वें उर्स के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री #RahulGandhi की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज को चादर पेश की और देश-प्रदेश में अमन एवम खुशहाली की दुआ मांगी।#Ajmer #Rajasthan pic.twitter.com/MOUdpoKApH
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 13, 2019
इस दौरान अजमेर एयरपोर्ट से सचिन पायलट खुद गाड़ी ड्राइव कर दरगाह पहुंचे. अशोक गहलोत भी उनके साथ गाड़ी में मौजूद रहे. बता दें कि है कि अजमेर में इस समय ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 807वां उर्स चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

