देश

गुजरात: वडोदरा में इंसानियत शर्मसार, महिला ने सोने के लिये बच्ची के पैर पर बांधी रस्सी

शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दीं. एक गैर सरकारी संगठन का ध्यान इस ओर गया जिसके बाद उसके सदस्य घटनास्थल पर गए तथा महिला से उसकी हरकत को लेकर पूछताछ की.

गुजरात: वडोदरा में इंसानियत शर्मसार, महिला ने सोने के लिये बच्ची के पैर पर बांधी रस्सी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Twitter)

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला द्वारा कथित रूप से अपनी नन्ही बच्ची के पैर रस्सी से बांधने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला ने ऐसा इसलिये किया ताकि बच्ची सड़क पर ना चली जाए तथा वह दोपहर को आराम से अपनी नींद पूरी कर सके. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि दस मार्च को जेतालपुर रोड पर एक अपार्टमेंट के नजदीक सड़क पर एक महिला अपनी बच्ची के साथ फुटपाथ पर मिली थी. उसने रस्सी के एक सिरे से बच्ची के पैर बांध रखे थे तथा दूसरे छोर को अपने हाथ से पकड़ रखा था.

शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दीं. एक गैर सरकारी संगठन का ध्यान इस ओर गया जिसके बाद उसके सदस्य घटनास्थल पर गए तथा महिला से उसकी हरकत को लेकर पूछताछ की.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने उन्हें बताया कि उसने ऐसा इसलिये किया था ताकि दोपहर के समय जब वह सो रही हो तो उसकी बच्ची लुढ़ककर सड़क पर न चली जाए उन्होंने कहा कि महिला ने आश्वासन दिया है कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).