पीएम मोदी अपनी सरकार के 6 महीने के कामकाज की शनिवार को करेंगे समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती छह महीने के दौरान विभिन्न मंत्रालयों द्वारा किये गए कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है. इस दौरान मंत्रालय अपने विभिन्न निर्णयों पर संक्षिप्त प्रस्तुति देंगे. इसमें मुख्य जोर कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक क्षेत्र होगा. सूत्रों ने बताया कि आमतौर पर मंत्रिपरिषद् की बैठक प्रत्येक महीने कैबिनेट की बैठक के बाद होती है, लेकिन इस बार यह बैठक अलग से हो रही है.नियमित कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर को होगी.