देश

महाराष्ट्र: नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर बदमाशों बंदूक द्वारा किया आत्मघाती हमला, बाल-बाल बची जान

नागपुर के महापौर संदीप जोशी की कार पर यहां वर्धा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं. इस हमले में वह बाल-बाल बच गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर हुआ, जब जोशी अपने परिवार के साथ अपनी शादी की 24वीं सालगिरह का जश्न मना एक रेंस्तरां से लौट रहे थे.

महाराष्ट्र: नागपुर के मेयर संदीप जोशी पर बदमाशों बंदूक द्वारा किया आत्मघाती हमला, बाल-बाल बची जान
नागपुर महापौर संदीप जोशी (Photo Credits: IANS)

नागपुर के महापौर संदीप जोशी (Sandeep Joshi) की कार पर यहां वर्धा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं. इस हमले में वह बाल-बाल बच गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर हुआ, जब जोशी अपने परिवार के साथ अपनी शादी की 24वीं सालगिरह का जश्न मना एक रेंस्तरां से लौट रहे थे. अधिकारी ने बताया कि जोशी के 30 से अधिक दोस्त उस पार्टी में शामिल हुए थे और वे सब 10-15 वाहन से वापस लौट रहे थे.

काफिले में जोशी की कार सबसे पीछे थी. जैसे ही उनकी कार बाहरी रिंग रोड और वर्धा रोड के एक जंक्शन पर पहुंची तब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनके वाहन पर तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए. उन्होंने बताया कि एक गोली उनकी कार चालक की खिड़की पर लगी और एक पीछे की सीट की खिड़की पर और तीसरी गोली कार की पीछे की विंडशील्ड पर लगी.

यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधित कानून: JMI के विरोध प्रदर्शन के कारण ओखला अंडरपास और मथुरा रोड का एक हिस्सा बंद

अधिकारी ने कहा, "जोशी को कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने तुरंत कार रोक कर पुलिस को घटना की जानकारी दी." उन्होंने बताया कि बेल्थरा रोड पुलिस थाने के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने साक्ष्य एकत्र किए. संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम भी देर रात मौके पर पहुंचे.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज देख रही है और हमलावरों की बाइक के पंजीकृत नंबर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, "दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहने थे और पीछे बैठे व्यक्ति ने मेयर के वाहन पर गोली चलाई."

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में जोशी को नागपुर नगर निगम की शिकायत पेट्टी में दो पत्र मिले थे, जिसमें शहर से अतिक्रमण हटाने पर उसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).