झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: जमशेदपुर पूर्व सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट पर आगे, दूसरी पर पीछे
झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 36 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर, हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर, बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार विधानसभा सीट पर और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं.