20 दिसंबर आज का इतिहास: आज के दिन मतदान के लिए 20 साल से घटाकर 18 वर्ष करने संबंधी विधेयक को मिली थी मंजूरी
20 दिसंबर आज का इतिहास साल के आखिरी महीने का 20वां दिन भी अन्य दिनों की तरह कई मायने में खास रहा. 20 दिसम्बर को यूं तो देश और दुनिया में कईं ऐसी बड़ी घटनाएं हुईं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं लेकिन भारत के परिदृश्य में युवाओं के लिए यह दिन बेहद खास रहा.
20 दिसंबर आज का इतिहास: साल के आखिरी महीने का 20वां दिन भी अन्य दिनों की तरह कई मायने में खास रहा. 20 दिसम्बर को यूं तो देश और दुनिया में कईं ऐसी बड़ी घटनाएं हुईं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं लेकिन भारत (India) के परिदृश्य में युवाओं के लिए यह दिन बेहद खास रहा, वर्ष 1988 में संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी इसी दिन दी थी.
विदेश की बात करें तो वर्ष 1924 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई हुई. वहीं वर्ष 1971 में जनरल याह्या खां के पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने. देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया.
1876 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत 'वंदेमातरम' की रचना की.
1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई.
1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला.
1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना.
1959 : भारतीय गेंदबाज जस्सू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए और इतिहास बनाया.
1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने.
1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत.
1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर के को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई.
1988 : संसद ने 61वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी.
1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला न करने पर सहमत हुए.
1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

