देश

Punjab and Maharashtra Bank Scam: शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर ने की PMC बैंक के विलय की मांग

शिवसेना नेता रवींद्र वायकर ने परेशानियों से घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक का किसी अन्य बैंक के साथ विलय करने की शनिवार को मांग की ताकि उसके जमाकर्ताओं को राहत मिल सकें. यहां महाराष्ट्र विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए वायकर ने दावा किया कि इस साल सितंबर में जब से पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला है तब से अब तक बैंक के 19 जमाकर्ताओं की मौत हो चुकी है.

Punjab and Maharashtra Bank Scam: शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर ने की PMC बैंक के विलय की मांग
पीएमसी बैंक (Photo Credits: PTI)

नागपुर: शिवसेना नेता रवींद्र वायकर (Ravindra Waikar) ने परेशानियों से घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (Punjab and Maharashtra Co.Op Bank) का किसी अन्य बैंक के साथ विलय करने की शनिवार को मांग की ताकि उसके जमाकर्ताओं को राहत मिल सकें.

यहां महाराष्ट्र विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए वायकर ने दावा किया कि इस साल सितंबर में जब से पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला है तब से अब तक बैंक के 19 जमाकर्ताओं की मौत हो चुकी है.

उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति के गलत कामों का असर पीएमसी बैंक के अन्य असली ग्राहकों पर नहीं पड़ना चाहिए. मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बैंक का किसी अन्य बैंक के साथ विलय करने की संभावना के मामले पर विचार करने का अनुरोध करता हूं."

यह भी पढ़ें: PMC बैंक: पीएमसी घोटाला मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बीजेपी नेता सरदार तारा सिंह के बेटे एस. रंजीत सिंह को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

बाद में विधान भवन के परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए वायकर ने कहा, ‘‘जब पीएमसी बैंक घोटाला सामने आया था तब मैंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) से इस मामले पर विचार करने का अनुरोध किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक पत्र लिखा था.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2019 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).