कोविड-19 मेडिकल किट गुणवत्ता के लिये अधिकृत चीनी कंपनियों से ही आयात करें:चीन
कोरोना वायरस महामारी से दो महीने से अधिक समय की लड़ाई के बाद चीन में कल-कारखाने फिर से खुल गये हैं। अब चीन अहम मेडिकल सामग्री, खासतौर पर वेंटीलेटर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का भारत सहित विश्व भर में निर्यात करने के व्यापारिक अवसर का लाभ उठाने में जुट गया है।