एजेंसी न्यूज

झारखंड वासी सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री सोरेन

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप अपने सरकार पर पूरा भरोसा रखें। अफवाहों पर कदापि ध्यान ना दें। ऐसी आपदा इससे पूर्व हम में से किसी ने नहीं देखी है। बावजूद वर्तमान सरकार पूरी मुस्तैदी से राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने हेतु हर जरूरी कार्य कर रही है।’’

झारखंड वासी सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री सोरेन
जमात

रांची, 15 अप्रैल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आग्रह किया कि राज्यवासी सरकार पर पूर्ण भरोसा रखें क्योंकि उनकी सुरक्षा राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप अपने सरकार पर पूरा भरोसा रखें। अफवाहों पर कदापि ध्यान ना दें। ऐसी आपदा इससे पूर्व हम में से किसी ने नहीं देखी है। बावजूद वर्तमान सरकार पूरी मुस्तैदी से राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने हेतु हर जरूरी कार्य कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘झारखंड में पांच हजार से अधिक दीदी किचन, थानों में संचालित रसोई, दाल भात योजना और स्वंय सेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद पर्याप्त भोजन ग्रहण कर रहें हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के बाहर लॉकडाउन में फंसे हर झारखंड वासी तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा रही है। राज्य भर में लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन मिल रहा है। विभिन्न राज्यों में फंसे करीब सात लाख लोगों को भी निःशुल्क सूखा राशन एवं गर्म खाना भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है।’’

मुख्यमंत्री सोरेन ने आज मंत्रालय जाने के क्रम में एकाएक विधानसभा की पुरानी इमारत के नजदीक शहीद मैदान की ओर अपने वाहन को ले जाने का आदेश दिया और मैदान में कतारबद्ध खाना खा रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच पहुंचे।

सोरेन ने उनसे उनका हाल जाना और कहा, ‘‘मुझे मालूम है परेशानी हो रही है लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य में कोई भी भूखा नहीं रहेगा।’’

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).